केदारनाथ धाम में गिरी 5 इंच बर्फ – Vistrit News

केदारनाथ धाम में गिरी 5 इंच बर्फ

रुद्रप्रयाग, ब्यूरो। केदारनाथ धाम में मंगलवार को दिनभर बर्फबारी होती रही। मई के महीने में इस तरह की बर्फबारी को देखकर तीर्थयात्री भी हैरान हो गए। हालांकि बर्फबारी के चलते कुछ यात्रियों ने आंनद लिया तो कई को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। दिनभर हुई बर्फबारी के केदारपुरी और आसपास की पहाड़ियों पर 5 इंच से अधिक बर्फ गिरी है।
केदारनाथ में इस बर्फबारी के कारण मौसम काफी ठंडा हो गया है। अब तीर्थयात्रियों को यहां बिना गरम कपड़े के मुश्किलें उठानी पड़ सकती है। मंगलवार को सुबह 10 बजे से ही बर्फबारी शुरू हो गई जो दिनभर जारी रही। सांय 4 बजे तक बर्फबारी चलती रही। बर्फबारी के कारण केदारपुरी और आसपास की पहाड़ियों में करीब 5 इंच बर्फ गिरी है। हालांकि मई महीना होने के कारण बर्फ ज्यादा समय तक टिक नहीं पाएगी किंतु मंगलवार को केदारपुरी की पहाड़ियां, आसपास का क्षेत्र, बेस कैंप आदि सफेद चादर की तरह चमकता रहा। बर्फबारी के चलते उम्रदराज कई यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ी। जबकि युवा यात्रियों ने बर्फबारी का आंनद लिया। इधर, बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन, पुलिस और बीकेटीसी द्वारा निरंतर यात्रियों को ठंड से बचने की सलाद दी जाती रही। दर्शनों के बाद यात्रियों को अपने कक्ष में जाने का आग्रह किया गया ताकि ठंड से उन्हें परेशानियां न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *