रैली निकालकर नशा मुक्ति का संदेश दिया – Vistrit News

रैली निकालकर नशा मुक्ति का संदेश दिया

हरिद्वार, ब्यूरो। आर्य इंटर कॉलेज बहादराबाद के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के दूसरे दिन छात्रछात्राओं ने रैली निकालकर नशा मुक्ति का संदेश दिया। इस दौरान छात्रछात्राओं ने नशा भगाओ खुशहाली लाओ के नारे लगाए।
रैली का आयोजन ग्राम जमालपुर कला में किया गया। इस दौरान छात्रछात्राओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम अधिकारी गीता रानी ने कहा कि नशा कई घरों को बर्बाद कर चुका है। नशे को लेकर लोगों को जागरूक करके ही हम इससे छुटकारा पा सकते हैं। नशे का प्रचलन लगातार हमारे समाज में बढ़ता जा रहा है। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने की आवश्यकता है, ताकि युवा पीढ़ी नशे की चपेट में सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *