नैनबाग बाजार का कूड़ा यमुना में डालने का विरोध – Vistrit News

नैनबाग बाजार का कूड़ा यमुना में डालने का विरोध

टिहरी, ब्यूरो। नैनबाग बाजार और आसपास घरों का कूड़ा यमुना नदी में डाले जाने के विरोध में स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने कूड़ा निस्तारण हेतु स्थानीय प्रशासन और टिहरी जिला पंचायत से कूड़ा निस्तारण हेतु जमीन उपलब्ध करने की मांग की है। इस संबंध में लोगों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
नैनबाग बाजार में कूड़ा निस्तारण की जगह न होने के कारण नैनबाग बाजार और आसपास के घरों का कूड़ा यमुना नदी में डाला जा रहा है। नैनबाग के पूर्व प्रधान गंभीर सिंह रावत ने बताया कूड़ा निस्तारण हेतु कई बार टिहरी जिला पंचायत तथा स्थानीय प्रशासन को मौखिक एंव लिखित रुप में अवगत करवाया गया है, लेकिन कूड़ा निस्तारण हेतु भूमि उपलब्ध नहीं हो पाई। कहा यमुना नदी में कूड़ा डाले जाने से नदी का पानी गंदा हो रहा है, साथ ही स्वच्छ भारत अभियान को भी पलीता लग रहा है। बताया नैनबाग बाजार की नालियों का गंदा पानी भी सीधे यमुना नदी में जा रहा है, प्रशासन और जिला पंचायत द्वारा इसके रोकथाम के कोई उपाय नहीं किये गये हैं। व्यापार मंडलध्यक्ष दिनेश तोमर ने तहसीलदार से नैनबाग बाजार से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण हेतु डपिंग का स्थान निहित किये जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल उपाध्यक्ष विरेंद्र रमोला, महामंत्री नवीन रावत, भरत रावत, रविंद्र कैंतुरा, सुनील नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *