प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन में ओएनजीसी की ओर से भी सहयोग किया जा रहा है। निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत दून में कूड़ा उठान व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए ओएनजीसी ने 150 कूड़ा हाथ ठेला प्रदान किए हैं। जिसमें शहर के विभिन्न वार्डों के लिए 100 ठेले नगर निगम को और 25-25 ठेले देहरादून चिड़ियाघर और लच्छीवाला नेचर पार्क को दिए गए हैं।
शुक्रवार को कौलागढ़ स्थित ओएनजीसी मुख्यालय के तेलभवन में प्रधान निगमित प्रशासन आरएस नारायणी ने महापौर सुनील उनियाल गामा को हाथ ठेले प्रदान किए।
स्वच्छ भारत मिशन के लिए हर संभव मदद कर रहा ओएनजीसी
आरएस नारायणी ने कहा कि ओएनजीसी की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर निगम को कार्यदायी संस्था शिवालिक एजुकेशनल सोशल वेलफेयर ह्यूमन रिसोर्स समिति के माध्यम से हाथ ठेले प्रदान किए गए।
सीएसआर के महाप्रबंधक चंदन एस साजन ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए ओएनजीसी की ओर से हर संभव सहयोग किया जा रहा था।
नगर निगम कर रहा बेहतर कार्य
महापौर सुनील उनियाल गामा ने ओएनजीसी का आभार जताते हुए कहा कि अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने में प्रत्येक व्यक्ति को सहयोग करना चाहिए। ओएनजीसी जैसी संस्थाओं के सहयोग से नगर निगम इस दिशा में बेहतर कार्य कर रहा है।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में वित्त प्रभारी रमेश राठौर, सुरक्षा प्रभारी बीडी भट्ट, मुख्य प्रबंधक अवनीश यादव, प्रबंधक डीडी सिंह, एल मोहन लखेड़ा, रोहित शर्मा, राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।