धनतेरस पर कब और क्या करनी चाहिए खरीदारी? जानिए कब है शुभ मुहूर्त? – Vistrit News

धनतेरस पर कब और क्या करनी चाहिए खरीदारी? जानिए कब है शुभ मुहूर्त?

धनतेरस 10 नवंबर को मनाई जाएगी। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाई जाती है। ज्योतिषाचार्य ने धनतेरस पर शुभ मुहूर्त भी बताया है। धनतेरस पर सोना चांदी, आभूषण, प्रॉपर्टी, बर्तन आदि खरीदने का महत्व है। इस बार सोना आदि खरीदने के लिए 16 घंटे का शुभ मुहूर्त है।

पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 10 नवंबर को दोपहर में 1235 बजे से होगा। यह तिथि अगले दिन 11 नवंबर को दोपहर में 1 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। चूंकि धनतेरस का त्योहार प्रदोष काल में मनाने की परंपरा है, इसलिए यह शुक्रवार को 10 नवंबर को मनाई जाएगी।

धनतेरस की शाम को प्रदोष काल में गणेश, लक्ष्मी और कुबेर देवताजी के पूजा की जाती है। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 47 मिनट से शुरू होगा और यह यह शाम 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इस हिसाब से धनतेरस के दिन पूजा के शुभ मुहूर्त की अवधि कुल एक घंटा 56 मिनट की होगी। इसी दौरान यमदीप भी जलाना शुभ होगा।

सोना खरीदना शुभ

ज्योतिषाचार्य सुशांत राज ने बताया कि पंचांग गणना के अनुसार धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त दोपहर में 12 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर अगले दिन सुबह 11 नवंबर को 6 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

10 नवंबर को धनतेरस पर गणेश, कुबेर और लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शाम 05 बजकर 47 मिनट से प्रारंभ होगा और यह मुहूर्त शाम 07 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। धनतेरस को प्रदोष काल शाम 05 बजकर 30 मिनट से शुरू हो रहा है जो रात 08 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। वहीं वृषभ काल शाम 0547 बजे से शाम 0743 बजे तक रहेगा। प्रदोष काल में शाम के समय कुबेर और धन्वंतरि देव जी पूजा की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *