सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- आंदोलनकारियों की भावना के अनुरूप काम कर रही सरकार

देहरादून(ब्यूरो)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी गोलीकांड के शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मसूरी गोलीकांड में छह आंदोलनकारियों ने अपना बलिदान दिया था। मुख्यमंत्री ने शहीद आंदोलनकारियों के साथ ही डीएसपी उमाकांत त्रिपाठी को भी नमन किया।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य लंबे संघर्ष और बलिदान के बाद अस्तित्व में आया है। राज्य निर्माण के लिए शहीदों ने अपने भविष्य की चिंता किए बिना आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए बलिदान दिया। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन में मातृशक्ति का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *