उत्तराखंड: पदक विजेता खिलाड़ियों को नौकरी, एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा; पढ़ें धामी कैबिनेट के अन्य फैसले

  • श्रीनगर, हल्द्वानी, देहरादून, अल्मोड़ा और हरिद्वार मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस इंटर्न छात्रों को अब 17,000 रुपये के बजाए 25,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। ये छात्र पिछले कुछ दिनों से आंदोलन कर रहे थे।

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी मिलेगी। प्रदेश के पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस इंटर्न छात्रों का स्टाइपेंड आठ हजार रुपये बढ़ेगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में ये निर्णय लिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *