ऊधमसिंह नगर ब्यूरो –जिले में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों के साथ प्री-लिटिगेशन मामलों का भी आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है। लोक अदालत सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ममता पंत ने बताया कि लोक अदालत में मामलों के त्वरित और सुलभ निस्तारण के लिए जिला मुख्यालय पर आठ विशेष पीठों का गठन किया गया है। लोक अदालत में पक्षकारों की सुविधा के लिए बैंक, बीमा समेत अन्य विभागों के सहायता काउंटर और स्टॉल भी लगाए गए हैं।