Kotdwar News: ऋषभ के लापता होने के मामले में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

 कोटद्वार ब्यूरो डॉग स्क्वॉड की मदद से तलाश करने की तैयारी, परिजनों ने चौकी पहुंचकर जल्द खोजबीन की गुहार लगाई
बैजरो/बीरोंखाल। बैजरो के पास पूर्वी नयार नदी में बाइक गिरने के बाद लापता हुए ऋषभ का 11 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। मामले में पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर जांच और तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने ऋषभ के मोबाइल की कॉल डिटेल भी मंगाई है और अब डॉग स्क्वॉड की मदद से तलाश करने की तैयारी है।
पुलिस के अनुसार 15 सितंबर की रात करीब 7:30 बजे ऋषभ बाइक से बैजरो के पास जिवई गांव की ओर जा रहा था। इस दौरान उसकी बाइक पूर्वी नयार नदी में जा गिरी। हादसे के बाद से ऋषभ लापता है। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने नदी के साथ आसपास के जंगलों, घाटियों और संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *