देहरादून ब्यूरो – में भाजपा पार्षद के घर लूट का मामला चर्चा में रहा। वहीं, अब पीएम मोदी भी उत्तराखंड आने वाले हैं। जापान के संत स्वामी महादेवानंद गिरी और स्वामी कृष्णानंद गिरी को निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया है। वहीं, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्तूबर में बाबा केदार के दर्शन करने आएंगे। उधर, आज देहरादून में लूट की वारदात से हड़कंप मच गया देहरादून: भाजपा पार्षद के घर सनसनीखेज वारदात, नौकर ने परिवार को विषाक्त पदार्थ पिलाकर की लूट, फरार
भाजपा पार्षद अमिता सिंह के घर में नौकर ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार घर में काम करने वाले नौकर ने परिवार के सदस्यों को विषाक्त पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसने घर में लूट की और मौके से फरार हो गया। जांच में सामने आया कि नेपाल निवासी नौकर को उनकी बेटी मेघा ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये हायर किया था। वारदात को अकेले नौकर ने अंजाम नहीं दिया था। उसके बुलाने पर कुछ और लोग भी रात में घर पहुंचे थे। परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ देने के बाद जब सभी बेहोश हो गए तो आरोपियों ने इत्मीनान से घर में लूटपाट की।