आयुर्वेद विश्वविद्यालय में कौथिक स्पोर्ट्स मीट का आगाज – Vistrit News

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में कौथिक स्पोर्ट्स मीट का आगाज

देहरादून, ब्यूरो। हर्रावाला स्थित आयुर्वेद विवि के परिसर में कौथिक स्पोर्ट्स मीट का आगाज हो गया है। जिसमें छात्रों के बीच क्रिकेट, बॉलीवाल, बैडमिंटन, रस्साखींच, दौड़ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। मीट का शुभारंभ कुलपति प्रो. सुनील जोशी, परिसर निदेशक प्रो. डा. राधा वल्लभ सती ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए खेलकूद बेहद जरूरी है। खेल से हम विभिन्न बीमारियों से बचे रहते हैं। इस दौरान प्रो.डा नंद किशोर दाधीच, प्रो.डा. मन्नत, प्रो. डा. अमित ,पंकज भारद्वाज, राजीव कुमार अजीत सिंह ,संगम वर्मा ,दीपक कुमार, जगमोहन, मुकुल, अरमान, विशाखा, स्वर्णिमा आदि छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

——————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *