पुलिस ने सीनियर सिटीजनों की समस्याओं को सुना – Vistrit News

पुलिस ने सीनियर सिटीजनों की समस्याओं को सुना

देहरादून, ब्यूरो। प्रेमनगर पुलिस ने शनिवार को बैठक कर सीनियर सिटीजनों की समस्याओं को सुना। किसी भी तरह की समस्या होने पर थाने के मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने की अपील की। पुलिस ने सभी सीनियर सिटीजनों को थाने का सीयूजी नंबर 01352770033- 9411112188 और हल्का एवं बीट कर्मियों के नंबर भी उपलब्ध कराए। एसओ कुलदीप पंत ने बताया कि सीनियर सिटीजनों को साइबर अपराधों से संबंधित धोखाधड़ी के से जुड़ी जानकारी दी गई। साथ ही फेसबुक, मैसेंजर, इंटरनेट चलाते वक्त सावधानी बरतने की सलाह दी। पुलिस ने बैंक खाते, एटीएम, नेट बैंकिंग, यूपीआई आदि का प्रयोग करते हुए सुरक्षात्मक जानकारी एवं सुझाव दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *