ट्रैवल्स कारोबारी की कार लेकर चालक फरार – Vistrit News

ट्रैवल्स कारोबारी की कार लेकर चालक फरार

हरिद्वार, ब्यूरो । ट्रैवल्स कारोबारी की कार लेकर एक युवक फरार हो गया। कार मालिक ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार टूर एंड ट्रैवल्स संचालक की कार लेकर युवक फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज कर युवक कार की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, संतोष कुमार निवासी निर्मला सराय ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसका ओम टूर एंड ट्रैवल्स नाम से रेलवे स्टेशन के गेट नंबर चार के सामने आफिस है। संतोष का कहना है ि रोबिन निवासी ग्राम भुरा कैराना थाना शामली जिला शामली पहले हिमगिरि टेवर्ल्स में गाड़ी चलाने का काम करता था।कुछ दिन पहले रोबिन उनके आफिस में भी काम मंगने आया था। इसके साथ ही उसकी स्विफ्ट कार धोकर लाने के लिए कहकर ले गया था। संतोष का कहना है ि काफी समय बाद भी जब रोबिन वापस नहीं आया तो संतोष ने फोन करके जानकारी ली। जिस पर रोबिन ने कहा ि वह थोड़ी देर में रहा है।संतोष ने बताया ि जब वह काफी देर तक वापस नहीं आया तो उसके फोन पर दोबारा काल की लेकिन तब उसका फोन बंदमिला। जिसके बाद संतोष ने पुलिस में शिकायत दी। कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया ि मुकदमा दर्ज कर कार युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *