देहरादून, ब्यूरो । सिख पंथ के नवें गुरु तेग बहादुर सिंह के चार सौ वें प्रकाश वर्ष उत्सव पर क्लेमनटाउन स्थित कैंट सामुदायिक भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सुभाषनगर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गणगीत के बाद परिचय हुआ। वक्त राजेश शर्मा ने गुरु तेग बहादुर के जीवन के अनेक प्रसंगों का जिक्र किया।