तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय सिंगल व डबल बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ समापन – Vistrit News

तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय सिंगल व डबल बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ समापन

सितारगंज, ब्यूरो । सिद्ध गर्ब्यांगकल्याणपुर में आयोजित तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय सिंगल डबल बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन हुआ। इस टूर्नामेंट में ब्लॉक के 36 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें फाइनल के सिंगल्स में सतीश गर्ब्याल प्रशांत कुमार के बीच मुकाबला हुआ, जिसका परिणाम प्रशांत कुमार ने 21-14, 21-16 से जीता। फाइनल के डबल्स में आयुष नारायण बोरा की जोड़ी का मुकाबला प्रशांत कुमार जतिन सामंत की जोड़ी से हुआ, जिसका परिणाम प्रशांत कुमार जतिन सामंत की जोड़ी ने 21-18, 11-21, 21-12 से जीता। मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सितारगंज के ब्लॉक प्रमुख कमलजीत कौर वरिष्ठ समाजसेवी पलविन्द्र सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं सिद्ध गर्ब्याग कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जीत सिंह गर्ब्याल उपाध्यक्ष कल्याण सिंह गर्ब्याल की और से ब्लॉक प्रमुख को सम्मानित किया गया। संचालक पंकज धामी विक्रम धामी द्वारा मुख्य अतिथि को आदि कैलाश स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *