दो सट्टेबाज दबोचे, नकदी बरामद – Vistrit News

दो सट्टेबाज दबोचे, नकदी बरामद

विकासनगर, ब्यूरो । सहसपुर थाना पुलिस ने सोमवार तड़के ढाकी के पास सट्टा लगाते हुए दो लोगों को दबोचा है। आरोपी सोमवार तड़के ढाकी स्थित वेडिंग प्वाइंट के पास सट्टा लगा रहे थे। तभी पुलिस के गश्ती दल ने आरोपियों को दबोच लिया। दोनों आरोपियों रवि पुत्र जग्गू राम निवासी ग्राम झांकी सहसपुर और शोएब पुत्र तालीम निवासी ग्राम झांकी सहसपुर की तलाशी लेने पर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो हजार छह सौ पचास रुपये की नगदी सट्टा पर्ची बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *