दुकान बेचने के नाम पर रूपया लेकर हजम, मामला दर्ज

देहरादून, ब्यूरो। दुकान बेचने की डील कर व्यक्ति से पांच लाख रुपये हड़प लिए। राजपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ राजपुर मोहन सिंह ने बताया कि उमेश चंद्र कन्नौजिया निवासी राजपुर रोड ने ललित कुमार निवासी कैनाल रोड के खिलाफ तहरीर दी है। उमेश चंद्र ने ललित के साथ एक दुकान का सौदा किया था। इसके लिए उन्होंने पांच लाख रुपये दो बार में उसे दे दिए थे। बाद में वह बिक्री के लिए टाल मटोल करने लगा। पिछले साल उसने कहा कि उसकी भतीजी की शादी है। वहदुकान को बाद में बेचेगा। इस पर वह रुक गए लेकिन अब उसने दुकान बेचने से इनकार कर दिया। उनके पांच लाख रुपये भी नहीं लौटाए। एसओ मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *