भगवान परशुराम जी की जयंती के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनायें-पं हर्ष निधि शर्मा अध्यक्षअखिल भारतीय ब्राह्मण समाज,देवभूमि उत्तराखंड – Vistrit News

भगवान परशुराम जी की जयंती के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनायें-पं हर्ष निधि शर्मा अध्यक्षअखिल भारतीय ब्राह्मण समाज,देवभूमि उत्तराखंड

भगवान परशुराम जी की जयंती के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनायें-पं हर्ष निधि शर्मा अध्यक्ष,अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, देवभूमि उत्तराखंड

ॐ जामदग्न्याय विद्महे महावीराय
धीमहि तन्न: परशुराम: प्रचोदयात्।।

देहरादून: शस्त्र विद्या के महान ज्ञाता और भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम जी की जयंती की आप सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनायें।

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, देवभूमि उत्तराखंड के अध्यक्ष पंडित हर्ष निधि शर्मा के नेतृत्व में भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर पोंधा स्थित प्रेक्षागृह में भव्य पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कृति, संस्कार एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना रहा। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान भगवान परशुराम जी का विधिवत पूजन, आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक, पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में:संरक्षक एवं वरिष्ठ सदस्यगण: पंडित डॉ. दर्शन कुमार शर्मा,पंडित सतीश चंद्र शर्मा,पंडित डॉ.संजय गौड़,पंडित प्रमोद मेहता,पंडित मनोज चंद पंत,पंडित अमित वत्स,पंडित सार्थक पंत,आचार्य पंडित अनिल कुमार पांडेय,पंडित सुशील कांति,पंडित आदित्य कुमार शर्मा,पंडित डॉ. अशोक आचार्य के साथ-साथ ब्राह्मण समाज के अनेक वरिष्ठ एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए समाज में एकता एवं संस्कारों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *