देहरादून (ब्यूरो ) –मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ के डीडीहाट में नैनीपातल-नाघर इंटर कॉलेज सीसी संपर्क मार्ग निर्माण को 79.87 लाख, चंपावत के लोहाघाट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण सिंह अधिकारी की प्रतिमा स्थापना को 32.49 लाख तथा सेलागाड़-कोटकेंद्री संपर्क मार्ग निर्माण को 40.53 लाख रुपये की धनराशि मंजूर की है।इसके अलावा पिथौरागढ़ के मोस्टामानू और सैम मंदिर, पौड़ी के देवीखाल स्थित मां बाल कुंवारी मंदिर, अल्मोड़ा के भेटाबड़ोली स्थित भीमादेवी मंदिर तथा सल्ट के मल्ली मनिला मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 3.69 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।