परिवहन विभाग ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चलाया अभियान, 66 वाहनों पर कार्रवाई – Vistrit News

परिवहन विभाग ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चलाया अभियान, 66 वाहनों पर कार्रवाई

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी देहरादून की ओर से जारी किए गए निर्देश के बाद परिवहन विभाग ने अभियान चलाया। दिन रात चले इस अभियान में 66 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई हुई है।

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बीते बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने ओवरस्पीड व ओवरलोडिंग दुर्घटनाओं के मुख्य कारक बताते हुए अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय ऋषिकेश की ओर से गुरुवार की देर रात अभियान चलाया गया।

राजमार्ग पर 35 ओवरस्पीड वाहनों के चालान

एआरटीओ प्रवर्तन मोहित कोठारी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत परिवहन विभाग ने नेपाली फार्म-भानियावाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर 35 ओवरस्पीड वाहनों के चालान किये। रात में आठ ओवरलोड भार वाहनों के चालान, चार वाहन सीज किये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *