जर्जर पाइपलाइन बनी जी का जंजाल, कलसीर में लाइन फटने से पोखरी में टैंकरों से पहुंचाया पानी

चमोली ब्यूरो पोखरी बाजार और नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सोमवार को पाइपलाइन टूटने से प्रभावित रही। कलसीर के जंगल में लाइन फटने के बाद जल संस्थान को टैंकरों से पानी पहुंचाना पड़ा। वर्ष 2014-15 में भुलकना-तुंगनाथ से पोखरी तक करीब 32 किलोमीटर लंबी बिछाई गई पाइपलाइन अब जर्जर हो चुकी है। विभाग के अनुसार क्षतिग्रस्त लाइन को सोमवार शाम तक जोड़कर मंगलवार सुबह से आपूर्ति सुचारू करने का प्रयास किया गया। स्थायी समाधान के लिए जल संस्थान ने करीब 89 लाख रुपये का स्टीमेट शासन को भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *