देहरादून (ब्यूरो)। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के दूसरे चरण में नोटिसों की सुनवाई को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सभी जिलाधिकारियों को स्वयं फील्ड में उतरकर सुनवाई प्रक्रिया की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।साथ ही स्पष्ट किया है कि प्रत्येक मतदाता को समय पर नोटिस मिले, पर्याप्त अवसर के साथ सुनवाई हो और दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों के माध्यम से पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से कराया जाए।मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा पुरुषोत्तम ने बुधवार को सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एसआइआर के संबंध में समीक्षा की।