हरिद्वार अर्द्धकुंभ मेला में परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर, सुरक्षा में तैनात होंगे 30 हजार से अधिक जवान

देहरादून(ब्यूरो)अगले वर्ष जनवरी में प्रस्तावित अर्द्धकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी चरणबद्ध तरीके से मजबूत की जाएगी। मेले के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस समेत विभिन्न सुरक्षा बलों की तैनाती को अलग-अलग चरणों में बढ़ाया जाएगा।नवंबर से शुरू होने वाली तैनाती फरवरी तक अपने चरम पर पहुंचेगी। अंतिम चरण तक कुल 30,446 कार्मिक मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।

अगले वर्ष होना है अर्द्धकुंभ

प्रदेश में अगले वर्ष अर्द्धकुंभ का आयोजन होना है। इसे सुरक्षित व सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां जोरों पर है। इस कड़ी में पुलिस मुख्यालय ने भी सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए चरणवार तैनाती का खाका तैयार किया है। इसके तहत प्रारंभिक चरण में नवंबर में 8050 कार्मिकों की तैनाती की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *