गुरु रामराय विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित – Vistrit News

गुरु रामराय विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित

देहरादून, ब्यूरो।  श्री गुरु रामराय विवि में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर विवि के स्कूल ऑफ मैनेजमेन्ट एण्ड कामर्स स्टडीज के हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक के समन्वयक अमित चन्द्रा एवं रेडक्रास सोसायटी के सयुक्ंत प्रयासों द्वारा आयोजित किया गया। कुलाधिपति, कुलपति, कुलसचिव और विवि समन्वयक ने शिविर के लिए स्कूल ऑफ मैनेजमेन्ट एण्ड कामर्स स्टडीज को बधाई दी। उद्धाटन स्कूल ऑफ मैनेजमेन्ट एण्ड कामर्स स्टडीज के डीन डा. विपुल जैन, डा. ममता बंसल, मनदीप नांरग, डा. प्रशान्त माथुर ने किया। छात्रछात्राओं, फैकल्टी स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान में हिस्सा लिया। शिविर में 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *