डांस और सिंगिग प्रतियोगिता 24 अप्रैल को

देहरादून, ब्यूरो। ड्रीम वैन्यू एंटरटेनमेंट की ओर से ‘सबका मंच चौप्टर-2 का आयोजन किया जाएगा। इसमें डांस और सिंगिग प्रतियोगिता होगी। यह कार्यक्रम 24 अप्रैल को नगर निगम टाउन हॉल में होगा। आयोजक मोहित कुमार ने बताया कि वर्ष 2019 में भी इस शो का आयोजन किया गया था, जिसमें विभिन्न शहरों से बच्चों ने हिस्सा लिया था। बताया कि कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाकर उनको मंच प्रदान करना है। बताया कि शो के विजेताओं को नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
————————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *