समाज में उत्कृष्ट कार्य करन वाले हांेगे सम्मानित

श्रीनगर गढ़वाल, ब्यूरो। बाल प्रतिभा सम्मान समारोह परिषद की बैठक आहुत की गई। बैठक में परिषद द्वारा निर्णय लिया गया कि समाज में बेहतरीन कार्य करने वालों को भव्य मंच देकर उन्हें सम्मानित किया जायेगा। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन देहरादून के चंद्रवीर गायत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में परिषद के डा. अखिलेश चन्द्र चमोला ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा 11 सदस्यों की विद्वत अकादमिक परिषद का गठन किया गया है। जिनके द्वारा समय-समय पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों की गतिविधियों पर पैनी दृष्टि रहेगी। अकादमिक परिषद के अंतिम निर्णय के आधार पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को चयन किया जाएगा। कहा सम्मान समारोह का आयोजन 20 के बाद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *