खोला, सुमाड़ी और खंडाह के जंगल आग की चपेट में आए

श्रीनगर गढ़वाल, ब्यूरो। श्रीनगर के समीप खोला, सुमाड़ी और खंडाह के जंगल आग की चपेट में गए हैं। सड़क मार्ग पर स्थित जंगल में अग्निशमन आग बुझाने में जुटा रहा, जबकि सुमाड़ी टावर के नीचे काफी बड़े क्षेत्रफल में आग बुझाने में वन विभाग के पसीने छूट गए। वहीं खोला मेें स्लीपर जलने के बाद वन विकास निगम के अधिकारी शुक्रवार को क्षति का आकलन करने पहुंचे।
बृहस्पतिवार शाम खोला क्षेत्र में पुनरू वनाग्नि धधक उठी। श्रीनगरबुघाणी मोटर मार्ग के समीप से आग जंगल के काफी अंदर तक पहुंच गई। इसी दौरान सड़क किनारे रखे चीड़ के स्लीपरों तक आग पहुंच गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन के जवान आग बुझाने पहुंचे। जवानों ने स्लीपरों को आग में जलने से बचा लिया, लेकिन जंगल आग में जलते रहे।
इसी दौरान हरकंडी से सुमाड़ी के बीच जंगल आग की चपेट में गया। देखते ही देखते आग काफी बड़े क्षेत्रफल में फैल गई। स्वीत की धार में भी कुछ देर आग लगी रही। वनकर्मी यहां आग बुझा ही रहे थे कि शाम 7 बजे के लगभग खंडाहभिताई मोटर मार्ग के जंगलों में भी आग फैल गई। डीएफओ सिविल सोयम सोहन लाल ने बताया कि खोला में रात आठ बजे के आसपास आग पर काबू पा लिया गया था, जबकि सुमाड़ी क्षेत्र में रात साढ़े 11 बजे आग बुझाई गई। खंडाह क्षेत्र में भी आग बुझा ली गई है। धारकोट में सुबह आग लगने की सूचना मिली थी। यहां टीम को भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *