देहरादून, ब्यूरो। कांग्रेस प्रदेश महासचिव कवींद्र ईष्टवाल ने चैबट्टाखाल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात की। महाराज से क्षेत्र में गुलदारों की लगातार बढ़ती सक्रियता को लेकर चिंता जाहिर की। गुलदारों के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की। रस्लवाण दीवा देवी मंदिर के पैदल रास्ते के निर्माण की भी मांग की, जिससे मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को आसानी हो और क्षेत्र के लोगों को भी लाभ मिल सके। ईष्टवाल ने कहर कि जंगली जानवरों के आंतक से लोग सहमे हुए हैं। चैबट्टाखाल तहसील और उससे जुड़े क्षेत्र के छोटे–छोटे गांव इंसान विहीन हो चुके हैं।