लेटेस्ट हिंदी ओरिजिनल धप्पा को किया लॉन्च

देहरादून, ब्यूरो। हंगामा डिजिटल मीडिया के स्वामित्व वाले एक प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म, हंगामा प्ले ने आज अपने लेटेस्ट ओरिजिनल शोधप्पा को लॉन्च किया है। एंथोलॉजी में मोनालिसा, जय भानुशाली, अबीगैल पांडे, क्रिसन बैरेटो, विशाल सिंह, सनम जौहर, स्मृति खन्ना, अभिषेक कपूर, समृद्ध बावा, दिशांक अरोड़ा, साक्षी शर्मा, वरुण जैन और मोहित दुसेजा जैसे टीवी और फिल्म स्टार्स मुख्य भूमिकाओं में हैं। धप्पा की सभी पांच अनूठी प्रेम कहानियां रोचक ट्विस्ट, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर हैं। प्रेम पवित्र और शाश्वत है, लेकिन रोमांस की सभी कहानियां आसान नहीं होती हैं, खासकर वे जो अपने संदिग्ध चकाचौंध के साथ आती हैं और अक्सर जूसी गपशप में तब्दील हो जाती हैं। धप्पा ऐसी ही पांच रोमांटिक कहानियों का कलेक्शन है।
 चाहे एक ऐसे शहर में, जहां हर कोई हर किसी को जानता हो, गर्भनिरोधक खरीदने की जद्दोजहद में जुटा एक कपल हो, एक प्रोफेसर का अपने युवा छात्र का दोस्त बनना हो, एक होने वाली दुल्हन हो जो उम्मीद से थोड़ा पहले गर्भवती हो गई हो, या अपने परिवारों द्वारा शादी के बंधन में बंधने को मजबूर किए जा रहे दो दोस्त हों या फिर एक आकस्मिक अंतिम संस्कार जिसने एक्चुअल नाइट से पहले अपनी शादी की रात को एंजॉय करने का प्लान बना रहे कपल के प्लान को खराब कर दिया हो,  ये कपल्स अपने रिलेशनशिप को अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों की जासूस आँखों से बचाने की हरसंभव कोशिश करते हैं। ये तो समय ही बताएगा कि वे इसमें सफल होते हैं या नहीं। अपनी लव लाइफ को बचाने के लिए वे किस तरह हर मुश्किल से पार पाते हैं ये जानने के लिए शो को देखना भूलें। शो के बारे में बताते हुए, हंगामा डिजिटल मीडिया के सीओओ, सिद्धार्थ रॉय ने कहा कि हम अच्छी कहानियों और परफॉर्मेंसेज के साथ प्रयोग करने में यकीन रखते हैं जिन्हें दर्शक पसंद करते हैं। सालों के दौरान, हम ओरिजिनल कंटेंट की लाइब्रेरी बनाने में कामयाब हुए हैं जिसे वैश्विक तौर पर सराहा गया है। लोकल, प्रासंगिक और मनोरंजक कहानियाँ, कभीकभी घरघर में पहुंचकर संदेश देती हैं और असर छोड़ती हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *