एनएसएस स्वयंसेवियों ने नशे के खिलाफ जनजागरूक रैली निकाली – Vistrit News

एनएसएस स्वयंसेवियों ने नशे के खिलाफ जनजागरूक रैली निकाली

ऋषिकेश, ब्यूरो। श्री पूर्णानंद इंटर कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवियों ने नशे के खिलाफ जनजागरूक रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने लोगों से नशे को छोड़ने की अपील की।
गुरुवार को एनएसएस शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवियों ने नशा मुक्त उत्तराखंड, संस्कार युक्त उत्तराखंड अभियान के तहत क्षेत्र में रैली निकाली। इस दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी देकर जागरूक किया। वहीं बौद्धिक सत्र में डा. वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि एक स्वस्थ्य समाज के निर्माण के लिए नशे का बहिष्कार करना जरूरी है। इससे पहले योगाचार्य अनिल बिजल्वाण ने स्वयंसेवियों को योगाभ्यास कराया। साथ ही योग के जरिए स्वस्थ्य रहने के टिप्स दिए। शिविर में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी जयवीर सिंह नेगी, उपप्रधानाचार्य संदीप मोहन, स्वामी प्रेमानंद जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका निर्मला त्रिपाठी, विनोद बिजल्वाण, सुरेश ममगाईं, वीरेंद्र कुमार, सत्ये सिंह नेगी, नंदकिशोर कोटनाला, विवेकानंद शर्मा, राजूलाल, चंद्रमोहन रौथाण, विशाल, नागेंद्र कुड़ियाल आदि मौजूद रहे। उधर, राजकीय इंटर कॉलेज तपोवन में स्वयंसेवियों क्षेत्र में कोविड से बचाव को टीकाकरण सर्वे किया। इस दौरान लोगों को कोविड से बचाव के लिए टीका लगवाने को प्रेरित किया। मौके पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार बघेल, बचन सिंह राणा, विवेक यादव, सुरेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *