बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैन्स इन दिनों काफी खुश हैं। शाहरुख खान लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। हाल ही में शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म पठान (Pathaan) का ऐलान किया। फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) भी नजर आएंगे। शाहरुख खान अपनी एक्टिंग के साथ ही साथ अपनी हाजिर जवाबी के लिए भी जाने जाते हैं, जिससे जुड़ा एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से सामने आया है। वीडियो में शाहरुख खान अपने बेबाक अंदाज से अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की बोलती बंद करते दिख रहे हैं।
अमिताभ बच्चन से पूछते हैं कि वो एक चीज क्या है जो आपके पास है लेकिन शाहरुख के पास नहीं है। इसके जवाब में अमिताभ कहते हैं- लंबाई। इसके बाद करण, शाहरुख से भी यही सवाल करते हैं, जिसके जवाब में किंग खान कहते हैं- ‘लंबी पत्नी, मेरे ख्याल से।’ बता दें कि जया बच्चन, अमिताभ से लंबाई में छोटी हैं, जबकि शाहरुख की पत्नी गौरी उनसे लंबी हैं। वैसे याद दिला दें जया की हाइट से जुड़ा एक सीन फिल्म कभी खुशी कभी गम में दिखाया गया है।