दिल्ली : सहेली ने भाई संग मिलकर बीच सड़क पर छात्रा को पीटा – Vistrit News

दिल्ली : सहेली ने भाई संग मिलकर बीच सड़क पर छात्रा को पीटा

राजधानी दिल्ली का बुराड़ी इलाका एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां संत नगर इलाके में गीतांजलि स्कूल के बाहर कथित तौर पर एक स्कूली छात्रा के साथ उसकी सहेली और उसके भाई द्वारा बीच सड़क पर बुरी तरह से मारपीट की गई। इस दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार को केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बुराड़ी थाने के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें 2 मार्च को लड़की के परिवार वालों की ओर से शिकायत मिली थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि उनकी बेटी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता का अपनी एक सहेली से विवाद हो गया था, जिसने बाद स्कूल के बाहर झगड़े का रूप धारण कर लिया।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 323, 341, 379, 356 और 34 के तहत मामला दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस स्कूल से शुरू हुए इस झगड़े की वजह जानने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *