निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर के कार्यों का किया निरीक्षण

काशीपुर। काशीपुर में SIR मैं भेजे गए नोटिस के निपटारे को लेकर पूरे शहर में युधिष्ठिर पर कार्य चल रहा है, नगर निगम सभागार में भी एसआईआर का प्रोसेस चल रहा है, इस दौरान संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड पीसी दुमका ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि उन्होंने निरीक्षण के दौरान देखा कि यहां पर सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है। यहां लोगों से बात की, तो उन्होंने कोई कठिनाई नहीं बताई। उन्होंने कहा कि नोटिस जो आए हैं, एक प्री-प्रिंटेड आए हैं, उसमें साफ लिखा हुआ है कि किसमें क्या कमी रह गई है और उन्हीं कमियों का निराकरण करना है। नोटिस में तारीख, समय, स्थान और कारण भी लिखा है, तो कोई भी व्यक्ति दिए गए नोटिस के तथ्यों के आधार पर अपना जवाब दे सकता है।उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मुझे इस स्थान पर कोई अनियमितता नहीं नजर आई। हाँ, स्वाभाविक है थोड़ी परेशानी आती है। एक परिवार में 1 से ज्यादा लोगों के नोटिस आए हैं, तो क्या सभी लोगों को यहाँ बुलाया जा रहा है? परिवार में कोई 1 सदस्य आकर जवाब और दस्तावेज दाखिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नोटिस वोटर लिस्ट से नाम काटने के लिए नहीं, बल्कि जो नाम ड्राफ्ट लिस्ट में आ चुके थे, उनमें कुछ कमियाँ, विसंगतियाँ, उनको ठीक करने के लिए ये सूचना दी है कि ये विसंगति पाई गई है, आप इसको यहाँ आकर ठीक करा लें। इसीलिए ही दस्तावेज भी लिए जा रहे हैं और बीएलओ भी अपनी रिपोर्ट लगा रहे हैं। तो इसका उद्देश्य यही है कि वोटर लिस्ट सही बन जाए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड पीसी दुमका के साथ उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, तहसीलदार पंकज चंदोला भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *