देहरादून(ब्यूरो)-उत्तराखंड में बारिश थमने के बाद अधिकांश मार्ग खुल गए हैं, लेकिन देहरादून में चार ग्रामीण सड़कें अब भी बंद हैं। पिथौरागढ़ में टनकपुर-तवाघाट नेशनल हाईवे तीन जगह बंद है, जबकि नदियां खतरे के निशान से नीचे हैं।जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में बारिश के कारण मार्गों का खुलने और बंद होने का सिलसिला जारी है। देहरादून जिले में शनिवार सुबह तक बारिश का दौर थमा रहा, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में मलबा आने से चार ग्रामीण मोटर मार्ग अब भी बंद हैं।