मुखानी पुलिस की नशे पर बड़ी कार्रवाई, 65 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

देहरादून(ब्यूरो)– नैनीताल जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखानी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 65 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने 23 अगस्त को मुखानी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एस मोड़ जाने वाले रास्ते पर एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 65 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब माल्टा बरामद हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *