उत्तराखंड लोक सेवा आयोग: पशु चिकित्सा अधिकारी के पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

देहरादून(ब्यूरो)-उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए 14 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसमें त्रुटि सुधार का भी मौका देगा।आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय के मुताबिक, पशु चिकित्सा अधिकारी की कुल रिक्तियां 25 हैं, जिनमें 20 पद सामान्य भर्ती के और पांच पद विशेष बैकलॉग भर्ती के हैं। इस भर्ती के लिए हरिद्वार और हल्द्वानी में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। आवेदन करने के लिए मान्यता प्राप्त विवि से पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन में स्नातक उपाधि होनी जरूरी है। आयोग ने समकक्ष अर्हता के तौर पर बैचलर ऑफ वैटरेनरी साइंस समेत 15 डिग्री को इस भर्ती के लिए अर्ह करार दिया है। इनकी पूरी जानकारी विज्ञापन में दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *