नई टिहरी(ब्यूरो) जाखणीधार ब्लॉक प्रमुख व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण करने की पैरवी की। कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में यदि पार्टीं संगठन उन्हेें प्रत्याशी बनाती है, तो वह निश्चित चुनाव लड़ेंगे।पार्टी कार्यालय पत्रकार वार्ता में ब्लॉक प्रमुख नौटियाल ने कहा कि नई टिहरी विस्थापित शहर है। शहर को बचाने के लिए यहां पर बड़े-बड़े संस्थान खुलने की जरूरत है। शहर के अंदर कई संस्थानों के भवन खाली पड़े है, जिनकी स्थिति जीर्णशीर्ण हो चुकी हैं। ऐसे भवनों को मेडिकल कॉलेज को दिया जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं की मांग वह टिहरी विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, संदीप सिंह, डॉ़ प्रमोद उनियाल, हर्षमणि सेमवाल, विजय हटवाल, संदीप रावत, जयेंद्र पंवार, विनीत उनियाल, रणवीर नौटियाल, गौरव गुसाई, असगर अली, धीरेंद्र भंडारी, रविंद्र आदि मौजूद थे। संवाद