, देहरादून (ब्यूरो) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में योगगुरु बाबा रामदेव ने भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड के विकास के साथ ही योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा और प्रदेश की आध्यात्मिक-सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने को लेकर चर्चा हुई।