मसूरी (ब्यूरो) मसूरी लाइब्रेरी चौक स्थित व्यू प्वाइंट से शुक्रवार तड़के एक युवक अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस से सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि मृतक की पहचान शिवम (20) पुत्र अजय, निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई है। युवक मसूरी घूमने के लिए आया हुआ था। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे वह लाइब्रेरी चौक स्थित व्यू प्वाइंट पर था, जहां अचानक वह नीचे गिर गया।