बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, भूस्खलन से आठ ग्रामीण सड़कें बंद

बागेश्वर(ब्यूरो)। जिले में शनिवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते सरयू और गोमती नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं, बारिश और भूस्खलन के कारण जिले की आठ ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं और आवागमन प्रभावित हुआ है।आपदा प्रबंधन और लोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बारिश के कारण कई सड़कों पर मलबा और बोल्डर आने से यातायात बाधित है। धैना लखनी-लोहारी सिल्ली-बंड कनस्यारी मार्ग के किलोमीटर पांच में स्थानीय गधेरे का जलस्तर बढ़ने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। यातायात बहाल करने के लिए लोनिवि यहां वायर क्रेट आधारित अस्थायी वेंटेड कॉजवे बनाने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *