हेल्दी खाने के नाम पर छलावा: शुगर फ्री बिस्किट, फ्लेवर्ड दही भी शक के घेरे में; डॉ. सुब्बाराव का ताजा शोध

  • राष्ट्रीय पोषण संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुब्बाराव ने ताजा शोध किया है। शुगर फ्री बिस्किट और फ्लेवर्ड दही भी शक के घेरे में है।हेल्दी खाने के नाम पर आपके साथ छलावा हो रहा है। जिन शुगर फ्री बिस्किट को हम शौक से खाते हैं वे भी शक के घेरे में हैं। द लैंसेट में प्रकाशित शोध में आईसीएमआर-राष्ट्रीय पोषण संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुब्बाराव एम गवरकर ने पैकेज्ड और अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों को नियंत्रित करने के लिए एक नए दोहरे पैमाने वाले वर्गीकरण का सुझाव दिया है।

इसके तहत किसी भी खाद्य पदार्थ की जांच दो आधारों पर होगी। पहला उसमें प्रोसेसिंग (बनावट में बदलाव और केमिकल) का स्तर कितना है और दूसरा उसमें फैट, चीनी व नमक की मात्रा कितनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *