उत्तराखंड में 10 सितंबर को जुटेंगे 5 हजार पूर्व सैनिक, जानें क्या है खास प्लान?

हल्द्वानी (ब्यूरो): उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने हल्द्वानी स्थित उपनल कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान सैनिक सम्मेलन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मान देने तथा उनके आपसी मिलन के लिए 10 सितंबर को हल्द्वानी के वाटिका गार्डन में भव्य सैनिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन सुबह 11 बजे से शुरू होगा और इसमें करीब पांच हजार पूर्व सैनिकों के पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।

Uttarakhand to Host Grand Ex-Servicemen Conference in Haldwani

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से वीरता पदक प्राप्त पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी की गई है।
गणेश जोशी ने बताया कि राज्य सरकार ने बलिदानी सैनिकों की विधवाओं को दी जाने वाली बलिदानी अनुदान राशि में बड़ी बढ़ोतरी की है। आगे पढ़िए..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *