विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्विज में माही और अभिनव अव्वल

कोटद्वार ब्यूरो । यू-कॉस्ट एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग उत्तराखंड की पहल पर राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग की जनपद स्तरीय क्विज हुई जिसमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्विज के सीनियर वर्ग में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल की माही और जूनियर वर्ग में अभिनव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर आयुक्त पीएल शाह, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) अंशुल बिष्ट, सेवानिवृत्त अपर शिक्षा निदेशक प्रदीप रावत और खंड शिक्षा अधिकारी वर्षा भारद्वाज ने किया।प्रतियोगिता में जिले के 15 विकासखंडों के विभिन्न शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग में माही, आयुष बड़ोला, हम्जा पांडेय ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में अभिनव प्रथम, अनिकेत द्वितीय और स्वर्णिम तृतीय स्थान पर रहे। समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल में श्रवण रावत, सरिता रौतेला, दीपक नौटियाल, सीतांशु खुगशाल, कविता बिष्ट रावत, रश्मि उनियाल, पूनम पांथरी, रितु और अनिता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *