टिहरी झील क्षेत्र को जल्द मिलेगा स्मार्ट पर्यटन का नया स्वरूप : डीएम

टिहरी झील क्षेत्र को जल्द मिलेगा स्मार्ट पर्यटन का नया स्वरूप : डीएम

नई टिहरी ब्यूरो । टिहरी झील और आसपास के क्षेत्रों में एडीबी से सहायतित विकास योजनाएं और पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के लिए प्रस्तावित स्मार्ट कंपाेनेंट और स्मार्ट लूप को लेकर डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में पर्यटन रोड की प्रगति, रोड पर प्रस्तावित कार्य, शहर और मुख्य मोटर मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, स्मार्ट पोल, स्मार्ट बस शेल्टर, व्यू प्वाइंट, आईसीसीसी भवन और ई-बस सेवा सहित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। स्मार्ट बस शेल्टर में यात्रियों के बैठने, प्रकाश व्यवस्था, डिजिटल सूचना डिस्प्ले, सीसीटीवी और मोबाइल चार्जिंग जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *