अल्मोड़ा ब्यूरो । नगर से समीप अथरबनी गांव में दोपहर में तेंदुआ दिखाई देने से अफरा-तफरी मच गई। तीन दिन पूर्व भी तेंदुए ने एक ग्रामीण के कुत्ते को अपना निवाला बना लिया था।मंगलवार दोपहर 12 बजे अथरबनी गांव के समीप एक तेंदुआ चहलकदमी करते दिखाई दिया। उसके आबादी में पहुंचने से लोगों में दहशत बढ़ गई है। ग्राम प्रधान विनोद जोशी ने कहा कि आबादी में तेंदुओं की लगातार सक्रियता चिंता का विषय है। उन्होंने वन विभाग से जल्द लोगों को तेंदुए के खौफ से निजात दिलाने की मांग की।