देहरादून ब्यूरो मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद से युवक मसूरी आए थे। इस दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। युवकों को खाई से निकाल लिया गया है।मसूरी में देर शाम हादसा हो गया। आपातकालीन सेवा 112 के माध्यम से कोतवाली मसूरी पुलिस को सूचना मिली कि गज्जी बैंड के समीप एक स्कॉर्पियो-एन वाहन संख्या UP14GH-0248 अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर चला गया है। वाहन में पांच लोग सवार बताए गए।सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और फायर सर्विस कर्मियों के प्रयास से वाहन में फंसे सभी पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।