नैनीताल पुलिस की दूरसंचार शाखा का निरीक्षण किया हल्द्वानी, ब्यूरो। आईजी टेलीकॉम/सीआईडी उत्तराखंड विमला गुंज्याल ने गुरुवार को नैनीताल पुलिस की दूरसंचार – Vistrit News

नैनीताल पुलिस की दूरसंचार शाखा का निरीक्षण किया हल्द्वानी, ब्यूरो। आईजी टेलीकॉम/सीआईडी उत्तराखंड विमला गुंज्याल ने गुरुवार को नैनीताल पुलिस की दूरसंचार

शाखा का निरीक्षण किया। इस दौरान संचार शाखा के विभिन्न अनुभागों में मौजूद उपकरणों और अभिलेखों के रखरखाव व स्वच्छता का जायजा लेकर शाखा में तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारियों को आवंटित दायित्वों की समीक्षा की। इसके बाद पुलिस संचार विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारियों के साथ गोष्ठी की।
उन्होंने कहा कि डायल 112 में प्राप्त सूचना, शिकायत पर संबंधित थानों को अवगत कराते हुए मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए पुलिस कार्रवाई की फीडबैक भी ले। रेडियो शाखा के अंतर्गत आवंटित सरकारी आवासों का रिव्यू किया जाए और किसी भी अवश्यकता के संबंध में पुलिस मुख्यालय को अवगत कराया जाए। सीसीटीवी की उपयोगिता बढ़ाते हुए प्रोएक्टिव मोड में कार्य किया जाए। सुदूर स्थानों में स्थापित रिपीटर केंद्रों में कर्मियों से उनके प्रत्यावेदन के आधार पर नियुक्ति के लिए विचार किया जाए। विगत माह में घटित दैवीय आपदा व उत्तराखंड विधान सभा निर्वाचन 2022 में संचार शाखा द्वारा किए गए सराहनीय प्रयासों व सुदृढ़ संचार व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस संचार टीम को बधाई दी। निरीक्षण के दौरान एसएसपी पंकज भट्ट, एसपी टेलीकॉम कुमाऊं रेंज गिरजा शंकर पाण्डेय, सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी, सीओ ऑपरेशंस नितिन लोहनी, सीओ लाइन, यातायात विभा दीक्षित, निरीक्षक पुलिस दूर संचार राजकुमार सिंह बिष्ट, भगवत सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

———————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *