देहरादून में भारत गौरव अवार्ड समारोह, विभिन्न क्षेत्रों की 15 हस्तियों को मिला भारत गौरव पुरस्कार

 देहरादून(ब्यूरो) किसी व्यक्ति की उपलब्धि केवल उसकी व्यक्तिगत सफलता तक सीमित नहीं होती। जब किसी की प्रतिभा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाती है और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देती है, तो वह उपलब्धि पूरे देश की उपलब्धि बन जाती है।

प्रतिभाओं का सम्मान समाज में बेहतर और उत्कृष्ट कार्य करने की संस्कृति को मजबूत करता है। ये बातें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित भारत गौरव पुरस्कार–2026 सम्मान समारोह में कही।

सोमवार को भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में राज्यपाल ने देशभर से विभिन्न क्षेत्रों की 22 हस्तियों को सम्मानित किया गया। इसमें 15 को भारत गौरव सम्मान और चार को भारत युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही भानु प्रकाश रेड्डी, टीटीडी सदस्य, आंध्र प्रदेश सरकार और पूर्व प्रधान वन संरक्षक समीर सिन्हा और राष्ट्रीय सैनिक संस्था के चेयरमैन तेजेंद्र पाल त्यागी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *