उत्तराखंड के गोपेश्वर में भालू का आतंक, घास काट रही दो महिलाओं का किया पीछा… बचने को भागी तो खाई में गिरीं

गोपेश्वर। उत्तराखंड के गोपेश्वर में भालू के पीछा करने पर दो महिलाएं खाई में गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पोखरी विकासखंड के ग्राम पंचायत नैल के सिदेली तोक में शुक्रवार को गांव के समीप घास काट रही दो महिलाओं के साथ हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि अचानक भालू के सामने आने और पीछा करने पर दोनों महिलाएं घबराकर चट्टान से फिसल गईं और करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरीं।

हादसे में दोनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *