देहरादून, ब्यूरो। सहज चैतन्य रथ 26 मई को देहरादून पहुंचेगा। मंगलवार को प्रेस क्लब में निर्मला देवी सहजयोग ट्रस्ट के राज्य समन्वयक सतीश सिंघल और डा. रोमिल भटकोटी ने सहज चौतन्य रथ यात्रा की जानकारी दी। बताया कि यह यात्रा माता निर्मला देवी के संदेश को जन–जन तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही है। हिमाचल से होकर 26 को देहरादून जिले में पहुंचेगी। 27 कई को तेलपुर मॉडल जूनियर हाईस्कूल पहुंचेगी। 28 को कारमन स्कूल ठाकुरपुर, 29 को आत्माराम धर्मशाला किशननगर और 30 मई को सिग्रेचर टावर नेहरू कॉलोनी पहुंचेगी। इस मौके पर जिला समन्वयक एसएस तोमर, डा. आरके मजारी, डीएस चौहान, पीएस पाल, राजेंद्र बिष्ट, प्रदीप सिंह रावत मौजूद रहे।